फरीदाबाद, अप्रैल 12 -- पलवल, अजीत कुमार। कैंप थाना अंतर्गत पति और सास पर महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करने और उसके पेट में लात मारकर गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 18 साल पहले हुई थी और उनके चार बच्चे हैं। उसका पति और सास पिछले काफी समय से उसे अपने मायके से डेढ़ लाख रुपये लाने के लिए तंग कर रहे थे। मना करने पर उसे जबरन लोन लेने के लिए मजबूर किया जाता था। पीड़िता ने बताया कि आरोपितों ने पहले भी मारपीट कर उसके नाम पर एक लाख रुपये का लोन लिया हुआ है। पीड़ित का आरोप है कि सुबह जब वह पशुओं को चारा डाल रही थी, तब उसके पति और सास ने फिर से पैसों की मांग की। जब ममता ने असमर्थता जताई, तो आरोपियों ...