दहेज के लिए मारपीट का आरोप, महिला ने बच्चों को वापस दिलाने की लगाई गुहार
औरैया, अप्रैल 5 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट व उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने अपने बच्चों को वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौहानी कला निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब 11 वर्ष पूर्व क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। उसके चार बेटियां और एक एक वर्षीय पुत्र है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे हैं। महिला ने बताया कि उसके पिता की छह बेटियां हैं, जिससे वे ससुराल पक्ष की मांगों को पूरा करने में असमर्थ हैं। आगामी 19 अप्रैल को उसकी छोटी बहन की शादी प्रस्तावित है। इसी सिलसिले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.