अररिया, अप्रैल 14 -- पलासी, (ए.सं.)। प्रखंड क्षेत्र के कलियागंज वार्ड नंबर छह में कथित दहेज स्वरूप पांच लाख रुपये की मांग को लेकर पिता द्वारा पुत्र व पुत्रवधू सहित बच्चों को घर से निकालने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता पुत्रवधू मधु देवी ने अपने ससुर सहित चार लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज करायी है्र, जिसमें ससुर रामनाथ सिंह, पूनम कुमारी, नेहा कुमारी व किशनगंज पश्चिम पाली की गांधी देवी को आरोपित किया गया है। घटना बीते 11 अप्रैल रात्रि की है। दर्ज मामले में पीड़िता ने उल्लेख किया है कि मेरी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व कलियागंज वार्ड नंबर छह के इंद्र कुमार सिंह के साथ प्रेम-प्रसंग के तहत हुई थी। यह भी पढ़ें- पांच लाख रुपया दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने में मामला दर्ज शादी के बाद वे अपने पति के साथ ससुराल में रह थी, जिससे उसे द...