बस्ती, जुलाई 11 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के कलवारी थानाक्षेत्र में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जिन्दा जलाकर मार डालने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल में दहेज की मांग की गई। डिमांड पूरी न करने पर उनके साथ मारपीट कर जानमाल की धमकी भी दी गई। एसएचओ संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कलवारी थानाक्षेत्र की रहने वाली विवाहिता के पिता ने थाने पर तहरीर दी है। इसमें बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी कलवारी थानाक्षेत्र के चिनगहिया निवासी युवक के साथ की है। यह भी पढ़ें- दहेज मांगने में छह पर केस दर्ज आरोप है कि शादी के बाद उनकी बेटी को ससुराल में प्रताड़ित किया गया। डिमांड पूरी न कर पाने पर उसे मारापीटा गया। साथ ही जिन्दा जलाकर मार डालने की धमकी दी गई। बेटी ने ...