नोएडा, मार्च 27 -- रबूपुरा। मथुरा के टेकमैन सिटी, थाना हाइवे की रहने वाली ममता भाटी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि नौ साल पहले नगला करौली निवासी अवधेश से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज में कार लाने की मांग करने लगे। मांग पूरी न होती देख उससे मारपीट करते। 16 फरवरी को ससुर और उनके दो भाइयों ने छेड़छाड़ की। विरोध पर लाठी डंडों से पीटा। मथुरा एसएसपी के आदेश पर शून्य एफआईआर दर्ज की गई। इसे रबूपुरा कोतवाली स्थानांतरित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...