अलीगढ़, मार्च 10 -- खैर, संवाददाता। दहेज में कार और पचास हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला और उसकी दो वर्षीय बेटी को घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। निवसानी निवासी लक्ष्मी की शादी 19 नवंबर 2019 को रामगढ़ी टप्पल निवासी प्रिंस शर्मा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार व पचास हजार रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। महिला का कहना है कि दो वर्ष की पुत्री होने के बावजूद ससुराल पक्ष की मांगें कम नहीं हुईं। आरोप है कि 1 मार्च को पति और एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की और उसे व उसकी बेटी को कार से गांव के बाहर बंबे के पास छोड़कर चले गए।पीड़िता की तहरीर पर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.