कौशाम्बी, अगस्त 1 -- चरवा के शेखपुर रसूलपुर गांव में ब्याही एक महिला का दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उत्पीड़न किया गया। नशीला पदार्थ सुंघाने के बाद बंधक बनाकर उसे करंट का शॉक तक दिया गया। मामले की शिकायत पर पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नगर पंचायत चरवा के मदूकी मोहल्ला निवासी राजेश्वर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री प्रीति यादव का विवाह छह मार्च 2024 को शेखपुर रसूलपुर के उमाकांत से किया था। शादी में करीब 35 लाख रुपये खर्च हुए। दामाद को दहेज में कार भी दी गई। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग 15 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांगने लगे। वे उमाकांत के लिए प्लॉट खरीदने को पैसा मांगते थे। पीड़ित के मुताबिक, मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को ससुराल में बंधक बनाकर भूखा-प्यासा रखा जान...