इटावा औरैया, जून 15 -- इटावा। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को मारपीट कर घर से निकालने और समझौते के लिए पहुंचे उसके भाइयों के साथ मारपीट करने पर पति समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

शादी और आरोप फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के न्यू रामनगर निवासी दीक्षा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी शादी 11 दिसंबर 2021 को बलरई थाना क्षेत्र के नगला रामसुंदर निवासी शिव आनंद सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति शिव आनंद, ससुर देवेंद्र सिंह, जेठ शक्ति आनंद, जेठानी शालिनी चौहान और ननद जानवी चौहान अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित करने लगे।

प्रताड़ना और मारपीट विरोध करने पर मारपीट कर जेवरात और अन्य सामान छीन लिया और घर से निकाल दिया। सात जून को ससुराल पक्ष ने बातचीत के बहाने उन्हें पंज...