अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़। जिला जज पंकज कुमार अग्रवाल की अदालत ने बरला क्षेत्र के दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति की जमानत अर्जी रद्द की है। डीजीसी अमर सिंह तोमर ने बताया कि मामले में महिला के भाई संदीप कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि उसकी बहन रेशमा उर्फ मौना की शादी 14 अप्रैल 2025 को बरला क्षेत्र के फुसावली निवासी शिवम कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। मांग पूरी न होने पर उसकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। मामले में पति शिवम की ओर से जमानत के लिए अर्जी डाली गई, जिसे अदालत ने रद्द कर दिया।

दहेज हत्या का मामला युवक की गैर-इरादतन हत्या में आरोपी की जमानत पद्द अलीगढ़। जिला जज पंकज कुमार अग्रवाल की अदालत ने कोतवाली क्षेत्र में तीन साल पहले गैर-इरा...