मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। ब्रह्मपुरा राहुल नगर मोहल्ले की निवासी बैंक में पोस्टेड बहू शुभांगी ने दहेज के लिए ससुराल में मारपीट किए जाने की एफआईआर दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया है कि उसका मायका समस्तीपुर के कुबौली राम गांव में है। शादी के बाद जब राहुल नगर ससुराल आई तो कुछ दिनों बाद पता चला कि यहां 40 लाख रुपये कर्ज है, जिसकी आदयगी नहीं होने से ससुराल वालों के जान पर खतरा है। शुभांगी ने अपनी सैलरी से कर्ज चुकाना शुरू कर दिया। व्यवसाय के लिए खुद की गारंटी पर सास के नाम पर 30 लाख रुपये का लोन भी दिलवाया। इस बीच एक बेटी हुई। उसने सैलरी एकाउंट पर एक कार भी ली, जिसे देवर ले गया। अब ससुराल वाले 10 लाख रुपये दहेज के लिए उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। उसने एफआईआर में पति साकेत कृष्णा, सास, देवर आदि को आरोपित बनाया है। महिला थानेदा...