गोपालगंज, मार्च 9 -- फुलवरिया, एक संवाददाता। दहेज में बकाया दो लाख रुपए नहीं देने पर कररिया ठाकुरई गांव में ससुराल वालों ने एक बहू को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। मामले में सोमवार को थाने में पीड़िता ने पति, सास और भैंसुर सहित छह लोगों के खिलाफ थाने प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता अमृता कुमारी ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी सीवान जिले के असांव थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी सोनू कुमार राम से हुई थी। शादी के समय उसके पिता ने नगद राशि, बाइक, फर्नीचर, जेवर और कपड़े सहित करीब तीन लाख रुपए के सामान दिए थे। कुछ दिन बाद ससुराल वाले दो लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई और गर्भवती होने पर जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया गया। बाद में उसे घर से निकाल दिया गया। इस बीच पति न...