दहेज के लिए बच्चों को कमरे में बंद कर विवाहिता को पीटा, दो पर केस
बस्ती, सितम्बर 6 -- बस्ती, निज संवाददाता। कलवारी पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वालीं गीता देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि दहेज की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित किया गया। उन्हें व उनके बच्चों को कमरे में बंद करके अपशब्द कहते हुए मारापीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। एसएचओ संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति लक्ष्मी नरायन और जेठानी शकुन्तला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.