सीतापुर, मई 10 -- भदफर, संवाददाता। लहरपुर कोतवाली इलाके में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने तेजाब पी लिया। इलाज के दौरान शनिवार रात उसकी लखनऊ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। विवाहिता के भाई ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के चपरतल्ला मजरा चंदेसुआ गांव निवासी उमेश अवस्थी ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी 28 वर्षीय बहन इंद्र कुमारी की शादी वर्ष 2021 में इसी कोतवाली क्षेत्र के मिश्रनपुरवा मजरा बहिया बहरामपुर गांव निवासी सनी मिश्रा पुत्र श्याम किशोर के साथ की थी। शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक काफी दान दहेज भी दिया था। इसके बावजूद दिए गए दहेज से बहन की ससुराल वाले खुश नहीं थे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.