पलामू, मई 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो गांव में बुधवार की रात में विवाहित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो गांव निवासी राजू गुप्ता के 21 पत्नी रुपा कुमारी के रूप में की गई है। चैनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर गुरुवार को शव को कब्जे में लेते हुए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। चैनपुर के थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि बिहार राज्य के गया जिले के निवासी सह मृतका के पिता करण साव ने दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए हत्या करने की शिकायत की गई ह। हालांकि अब तक आवेदन नहीं दिया है। आवेदन आने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतिका के भाई अर्जुन गुप्ता ने बताया कि उनकी बहन रूपा कुमारी की शादी नवंबर 2025 में...