लखनऊ, फरवरी 12 -- मोहनलालगंज। संवाददाता दहेज में स्कार्पियों व दो लाख रुपये लाने के लिए प्रताड़ित करने से महिला ने खुदकुशी की थी। यह तथ्य पुलिस की विवेचना में सामने आए हैं। महिला ने मंगलवार को ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने नामजद आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। भदेसुवा में रहने वाले राम मिलन की पत्नी ललिता का शव कमरे में साड़ी के सहारे छत के कुंडे से लटकता हुआ मिला था। मृतका के भाई मनोज कुमार ने दहेज के लिए हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना में सामने आया कि पति दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करता था, जिसके चलते पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...