हापुड़, मार्च 21 -- एसपी साहब... दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर बच्चों सहित घर से निकाल दिया। पति उसे पागल और बदसूरत कहकर छोड़ना चाहता है। पति ना तो उसे और न ही बच्चों को कोई खर्च देता है। एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी शादी करीब 14 वर्ष पहले मेरठ जिले के थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव अजराड़ा निवासी सोनू के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति सोनू, सास मुन्नी, ससुर धर्मपाल और ननद नवीता, पारो तथा गांव बांगडपुर निवासी अंजू दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने का ताना देकर उसके साथ आए दिन गाली-गलौच करते हुए मारपीट करते। वह यह ...