गाज़ियाबाद, अगस्त 31 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। रूबी प्रजापति ने बताया कि उसकी शादी नितिन प्रजापति से हुई थी। आरोप है कि ससुराली उनसे सोने के सेट और बाइक की मांग करने लगे। इसी दौरान पता चला कि पति नितिन प्रजापति के दूसरी महिला से संबंध हैं। उन्होंने विरोध किया तो पति ने मारपीट की। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...