बिजनौर, सितम्बर 6 -- एक महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। हाफिजाबाद बिहारीपुर निवासी सपना पुत्री गजराम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी लगभग 7 वर्ष पहले बीनू गुप्ता पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी ग्राम गोपालपुर उर्फ खोजियापुर थाना गोला जनपद खीरी के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका एक पांच वर्षीय बेटा कार्तिक है। शादी के बाद से ही उसके पति बीनू, ससुर जगदीश प्रसाद, सास आरती, जेठ रामकिशोर, राजा, अमन पुत्रगण जगदीश प्रसाद उसे दहेज लाने की बात कहकर प्रताड़ित करते थे। पिता की गरीबी का हवाला देने पर उसे घर से निकाल देने की धमकी दी जाती थी। इसी कारण वह ससुराल वालों के ताने सहती रही। आरोप है कि करीब छह महीने पहले उसके साथ फिर मा...