रामगढ़, जून 18 -- रामगढ़। रामगढ़ थाना में एक विवाहिता की शिकायत पर पति, सास और ससुर समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की कोशिश के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले मे पुलिस ने कांड दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता रूबी मंडल ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि वर्ष 2022 में धनबाद निवासी कंचन घोषाल के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ माह बाद से ही ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार इस संबंध में वर्ष 2023 में महिला थाना धनबाद में भी मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें उसके पति, सास और ससुर की गिरफ्तारी हुई थी। बाद में समझौते और अच्छे व्यवहार के आश्वासन पर वह दोबारा ससुराल चली गई थी। महिला का आरोप है कि मुकदमे की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद फिर ...