मोतिहारी, जुलाई 31 -- तेतरिया,निसं। गडहिया बाजार के हरिनारायण पुर निवासी विकास सहनी को अपनी पत्नी को दहेज में चार चक्का गाड़ी नहीं मिलने पर 28 जून को हत्या कर शव को गायब कर देने के मामले में गुरुवार को थानाध्यक्ष आदित्य कुमार, अपर थानाध्यक्ष श्याम बिहारी सिंह ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। मृतका मीना देवी की मां पीपरा थाना क्षेत्र के तजवा कोडिगावां गांव निवासी कलावती देवी ने गडहिया बाजार थाना में मृतका के पति विकास सहनी, ससुर, सास, देवर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी थी। आवेदन में कहा है कि उनकी पुत्री की शादी 5 जून 2025 को विकास कुमार सहनी से हुई थी। यह भी पढ़ें- हत्या कर शव का दाह-संस्कार करने का केस शादी के कुछ माह बाद दहेज में चार चक्का गाड़ी को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट करता था। 28 जुलाई को मीना कुमारी ने अपनी भाभी क...