दहेज के लिए निकाह के तीन माह बाद ही दे दिया तीन तलाक
मुरादाबाद, अगस्त 3 -- मझोला थाना क्षेत्र में निकाह के तीन माह बाद ही पति ने दहेज के लिए विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता की। पति की पिटाई से पीड़िता का गर्भपात हो गया। शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मझोला के टीपीनगर चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह बीते 25 अप्रैल 2026 को जयंतीपुर चौकी क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। आरोप लगाया कि निकाह के एक सप्ताह बाद से ससुराल वाले दहेज को लेकर ताने मारने लगे। पति भी आए दिन मारपीट कर धमकी देता कि तुझे मैं तीन तलाक दूंगा। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला पीड़िता के अनुसार वह दो माह की गर्भवती है। इसके बाजवूद देवर ने कई बार उसेक साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता की। शिकायत पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.