दहेज के लिए नवविवाहिता को घर से निकाला, केस दर्ज
गोरखपुर, जून 30 -- चिलुआताल। चिलुआताल थाना क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष पर 20 लाख रुपये दहेज की मांग, मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया तथा घर से निकाल दिया गया। उसने जेठ पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने के प्रयास का भी आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट व अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.