छपरा, मई 4 -- 14 - कोपा में हत्या के बाद विवाहिता के घर पर भीड़ कोपा। थाना क्षेत्र के साधपुर बल्ली गांव में रविवार की देर रात दहेज के लिए एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मृतका की पहचान सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र अंतर्गत टेनवा माधोपुर गांव निवासी मनीषा कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मनीषा की शादी करीब 11 माह पूर्व जून 2025 में कोपा थाना क्षेत्र के साधपुर बल्ली निवासी विश्वजीत के साथ हुई थी। मृतका के बड़े पापा राजू यादव ने कोपा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि दहेज की मांग को लेकर उनकी भतीजी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी विवाद में पति सहित तीन लोगों ने मिलकर मनीषा की गला दबाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.