मेरठ, नवम्बर 9 -- फलावदा थाना क्षेत्र के गांव गडीना में दहेज को लेकर एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। छह माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता के शव पर चोटों के निशान देखकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। पति समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। परिजनों के अनुसार आशा निवासी सैदपुर हस्तिनापुर की शादी करीब छह माह पहले गडीना निवासी कुलदीप से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि विवाह के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर आशा को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। शुक्रवार रात कुलदीप ने शराब के नशे में आशा से झगड़ा किया। विवाद बढ़ने पर उसने अपने भाई अमरदीप और मां महेन्द्री के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि तीनों ने मिलकर गला दबाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.