बस्ती, मार्च 13 -- बस्ती। पुरानी बस्ती और वाल्टरगंज पुलिस ने दहेज उत्पीड़न की अलग-अलग घटनाओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी शादी मुस्ताक अहमद निवासी छितही थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगर हालमुकाम ग्रीन काम्पलेक्स ए/501 एजी नगर कांशीमीरी मीरा रोड़ ईस्ट जिला थाणे महाराष्ट्र के साथ हुई है। उनका आरोप है कि दहेज के नाम पर ससुरालियों ने 10 लाख रुपये की मांग की। पूरा नहीं कर पाने पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। अपशब्द कहते हुए मारापीटा भी गया। थाना प्रभारी जयदीप दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति मुस्ताक अहमद, ससुर सेराज अहमद, सास फरीदा खातून, ननद आमिना खातून, देवर रियाज अहमद और मो. हबीब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं रुधौली थानाक्षेत्र की...