मेरठ, अप्रैल 11 -- दहेज के लिए गर्भवती को उसके पति ने बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं गला दबाकर हत्या का प्रयास भी किया गया। किसी तरह जान बचाकर पीड़िता अपने घर पहुंची। जहां से उसने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तहसील रोड निवासी सीमा खान ने बताया कि उसकी पुत्री सोबिया की शादी छह माह पूर्व नगर के मोहल्ला शेखान में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति द्वारा उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। आरोप है कि सोबिया का पति पहले से ही शादीशुदा था, इस बात को उसने छुपाया और धोखे से शादी की। अब आरोपी दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहा है। जिसके चलते वह अपने मायके में रह रही थी। इसी बीच सोबिया को गर्भवती होने का पता चला तो वह दो दिन पूर्व ससुराल पहुंच गई। उसने पति...