सुल्तानपुर, मई 27 -- भदैया, संवाददाता देहात कोतवाली क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आठ माह की गर्भवती विवाहिता ने अपने पति, सास-ससुर समेत पांच लोगों पर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और गर्भपात कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्रतापगढ़ जनपद के कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरसीखाम निवासी वंदना देवी पुत्री अवधेश कुमार पाठक की शादी 4 जून 2025 को देहात कोतवाली क्षेत्र के पूरे परसम उतुरी निवासी बुजेश कुमार उपाध्याय पुत्र रामआधार उपाध्याय के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी में माता-पिता द्वारा सामर्थ्य अनुसार दान-दहेज और घरेलू सामान दिए जाने के बावजूद शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग मोटरसाइकिल और सोने की चेन की मां...