अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़। छर्रा थाना क्षेत्र में दहेज के लिए ससुरालियों ने गर्भवती महिला से मारपीट कर दी। इतना ही नहीं विरोध करने पर गांव के बाहर छोड़कर भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। छर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगला गुलरिया निवासी पूजा की शादी 20 फरवरी 2025 को जिला कासगंज के थाना सिढ़पुर क्षेत्र के गांव नगला महंजी निवासी उत्तम कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। दहेज में कार व प्लाट की मांग करने लगे। विरोध करने पर गर्भावस्था में मारपीट कर दी। इस संबंध में महिला थाने में पति उत्तम कुमार, ससुर राजकुमार, सास सर्वेश देवी, जेठ योगेश, जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...