कानपुर, जुलाई 15 -- कानपुर, संवाददाता। रायपुरवा में एक गर्भवती महिला ने अपने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर घर से पीटकर भगाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार वर्ष 2022 में उनका विवाह सजेती में हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में 15 लाख रुपये, कार की मांग करने लगे। विरोध करने पर उन्हें शारीरिक व मानसिक प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुर भी अकेला पाकर अश्लील हरकत करता था। विरोध करने पर 28 अप्रैल 2024 को गर्भवती होने के बावजूद ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाल दिया। रायपुरवा थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...