दरभंगा, अप्रैल 21 -- कमतौल/जाले, हिटी। दोघरा पंचायत निवासी लल्लू लालबन की पुत्री मुन्नी खातून ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि उसका निकाह 15 सितंबर 2019 को मोरो थाना क्षेत्र के रतनपुरा वार्ड एक निवासी मो. ईब्रान लालबन के साथ हुआ था। शादी में उसके पिता ने लगभग नौ लाख रुपये के आभूषण, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित अन्य उपहार दिए थे। आरोप है कि निकाह के बाद से ही शौहर, भैंसुर, देवर, ननद, सास व ससुर दो लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। गर्भवती होने पर मारपीट कर गर्भपात करा देने का भी आरोप लगाया गया है।घटना के बाद देवर उसे 18 माह की पुत्री के साथ दोघरा छोड़ गया। इलाज के दौरान सीएचसी में अल्ट्रासाउंड से गर्भपात की पुष्टि हुई। जाले थानाध्य...