दहेज के लिए कुल्हाड़ी से हमला कर महिला की हत्या का प्रयास
कौशाम्बी, जून 11 -- अजुहा कस्बे के अजमतपुर मोहल्ले में ब्याही एक महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर बेरहमी से प्रताड़ित किया गया। कुल्हाड़ी से हमला कर पति ने उसकी हत्या का भी प्रयास किया। गंभीर रूप से जख्मी पीड़िता को मेडिकल कॉलेज से एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। उसके पिता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के कंधईपुर निवासी नाटे पुत्र रामकुंवारे ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मुस्कान की शादी करीब चार साल पहले अजुहा कस्बे के अजमतपुर मोहल्ले में शिवराम से की थी। आरोप है कि शिवराम शराब के नशे का आदी है। वह आए दिन नशे में धुत होकर बेटी को गाली देता था। उसके घर वाले भी मारपीट करते थे। पीड़ित के मुताबिक, 10 जून की सुबह दामाद शिवराम ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी बिटि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.