दहेज के लिए की गयी प्राची की हत्या, पति गिरफ्तार
नवादा, अगस्त 27 -- थाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार में स्थित एक नव-विवाहिता की मौत मामले में बुधवार को दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। मृतका के भाई की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पति व सास को आरोपित किया गया है। थाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया। मामला थाली बाजार के सूरज कुमार की पत्नी की मौत से जुड़ा है। मृतका 23 वर्षीया निशा कुमारी उर्फ प्राची का शव मंगलवार को उसके थाली बाजार स्थित घर से बरामद किया गया था। पुलिस के मुताबिक उसका शव घर में जमीन पर पड़ा हुआ पाया गया था। परिजनों के मुताबिक उसने कमरा बंद कर पंखे से लटककर आत्महत्या की थी। परिजनों द्वारा उसका शव कमरा तोड़कर बाहर निकाला गया और स्थानीय डॉक्टरों के पास ले जाया गया। परंतु डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.