मुरादाबाद, जनवरी 31 -- दहेज में दस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। पति ने तीन तलाक देकर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। शिकायत पर पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर पति समेत आठ ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। मझोला थाना क्षेत्र के जवाहरनगर निवासी गुलफ्शा ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बतया कि उसका निकाह बीते 26 फरवरी 2023 को कांठ थाना के मोहल्ला पट्टीवाला निवासी यूनुस के साथ हुआ था। एक बेटा भी है। आरोप लगाया कि निकाह के एक साल बाद से ही पति यूनुस, ससुर जमील, सास जायदा, जेठ नफीस व फईम, जेठानी शहाना व अर्शी और ननद नाजिया ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में कई बार पंचायत हुई लेकिन ससुरालियों की दहेज की मांग बंद नहीं हुई। पीड़िता के अनुसार कुछ दिन पूर्व पति ने उसे तीन तलाक दे...