उरई, मार्च 10 -- उरई। दहेज की मांग और घरेलू उत्पीड़न से परेशान महिला ने पति पर मारपीट कर बस से उतारने और तीन वर्षीय बेटे को छीन लेने का आरोप लगा एसपी से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराकर बेटे को दिलाने की गुहार लगाई है। उरई के राहिया की पूजा पत्नी पंकज ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया शादी 6 जून 2022 को उरई के कोरी कुटिया विवाह घर से पंकज निवासी बल्लम, रोहतक के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति, सास बबीता और ननद शिवानी अतिरिक्त दहेज में चार लाख की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर मारपीट करते थे। महिला का आरोप है कि 29 नवंबर 2025 को ससुराल पक्ष ने मारपीट कर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया और उसे तीन वर्षीय बेटे यक्षराज के साथ घर से निकाल दिया। बाद में 6 मार्च 2026 को पति उसे लेने मह...