रामपुर, मई 30 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के साईं विहार ज्वालानगर निवासी प्रियंका सक्सेना ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कहा कि करीब सवा साल पहले उसका विवाह राजेश श्रीवास्तव के बेटे अनुज श्रीवास्तव के साथ हुआ है। राजेश अमरोहा की एक कोर्ट में पेशकार है। प्रियंका के अनुसार, विवाह के समय मायके वालों ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। मगर ससुराल वाले खुश नहीं थे। उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इस मामले में उसने भाई को फोन किया तो पति अनुज घर में रखे सोने-चांदी के जेवर व बाइक लेकर फरार हो गया। अब पीड़िता ने कार्रवाई के लिए एसपी से गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...