बदायूं, अप्रैल 15 -- दहेज में कार और 20 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने महिला के साथ मारपीट की, गर्भपात कराया और जान से मारने की धमकी दी। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के मईकला गांव निवासी नेत्रपाल पुत्र मेघ सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी भूवनेश्वरी की शादी करीब 4-5 वर्ष पूर्व गांव करनपुर थाना बिल्सी निवासी विपिन पुत्र वीरेश के साथ की थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार करीब 15 लाख रुपये खर्च कर दहेज दिया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ। आरोप है कि पति विपिन, ससुर वीरेश, सास गुड्डू देवी और ननद निशा, शुदा व रचना दहेज में कार और नकदी की मांग को लेकर पीड़िता को लगातार प्रताड़ित क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.