अलवर, सितम्बर 17 -- राजस्थान के डीग जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो इंसानियत को शर्मसार कर देती है। मंगलवार दोपहर को 42 साल की सरला देवी को कथित तौर पर उनके ससुराल वालों ने गोबर के उपलों पर जिंदा जला दिया। इतना ही नहीं, जब पुलिस ने इस क्रूर कृत्य को रोकने की कोशिश की, तो ससुराल वालों और कुछ ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया।बच्चा न होने का ताना, बना मौत का कारण पुलिस के मुताबिक, सरला देवी की शादी 2005 में अशोक से हुई थी। लेकिन, बच्चा न होने की वजह से उन्हें सालों तक ससुराल में ताने और उत्पीड़न झेलना पड़ा। सरला के भाई विक्रांत ने FIR में बताया कि उनकी बहन को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने सरला के पति अशोक, ससुर सुखबीर सिंह, सास राजवती, देवर त्रिलोक और राजू, साथ ही ननद पूजा और पूनम पर इस जघन्य अपराध का आरोप लगाया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.