दहेज के खातिर विवाहिता को घर से निकालने का आरोप, रिपोर्ट
पीलीभीत, मई 28 -- बरखेड़ा। गांव उमराखान सिंह निवासी राखी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 2016 में गांव अरसियाबोझ निवासी सूरजपाल के साथ उसकी हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ही पति सूरजपाल ससुर ख्यूराज लाल, सास नत्थूो देवी, जेठ शिवकुमार, नन्हेंलाल ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 12 अप्रैल को मारपीट कर दहेज की खातिर उसे घर से निकाल दिया। 24 मई को उसके जेठ और उसके परिवार वालों ने उसके मायके आकर मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी गई। यह भी पढ़ें- दहेज प्रताड़ना में पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज पति उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- दहेज प्रताड़ना में पति समेत प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.