हरदोई, फरवरी 17 -- टड़ियावां। गांव भराव की मायावती ने बताया कि उसकी शादी दस वर्ष पहले थाना क्षेत्र के कचनारी निवासी महिपाल के साथ हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के दौरान उसके माता-पिता ने अपने सामर्थ्य अनुसार दान दहेज दिया। आरोप है कि उसके पति महिपाल और ननद नंदरानी उसके मायके से मिले दान दहेज से संतुष्ट नहीं है। दहेज के अतिरिक्त आरोपियों ने उससे एक सोने की चेन और दो लाख रुपये की नकदी की डिमांड की। आरोप है कि मांग पूरी नहीं करने पर उसको लाठी डंडों से पिटाई कर धमकी दी। एसओ कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.