दहेज के अतिरिक्त तीन लाख नकदी की डिमांड, छह पर रिपोर्ट
हरदोई, अगस्त 4 -- टड़ियावां। गांव सरैया मजरा भड़ायल निवासी नीरू की बेटी शशी की शादी 26 अप्रैल 2024 को शाहाबाद थाने के आगमपुर गांव रचित से हुई थी। शादी के दौरान पिता नीरू ने अपने सामर्थ्य अनुसार करीब छह लाख रुपए खर्च किए। बावजूद ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हैं। आरोप है कि उसके ससुर संतराम, सास, चचिया ससुर आशाराम, श्यामू, ननद संध्या, देवर सचिन कुमार ने दहेज के अतिरिक्त तीन लाख की नकदी और दो तौला सोने की चैन की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित किया। आरोपितों ने जानमाल की धमकी दी है। पुलिस ने छह आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.