हापुड़, अप्रैल 12 -- वैवाहिक जीवन के बाद महिला का ससुराल ही उसका संसार होता है, लेकिन इस संसार में आने के बाद उसको उत्पीड़न झेलना पड़े यह एक अग्निपरीक्षा से कम नहीं होता है। दहेज उत्पीड़न के बढ़ते मामले चिंता जनक है। गढ़ कोतवाली में मात्र दो दिन में छह महिलाओं ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न, घरेलु हिंसा का आरोप लगा तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। :::::घटना नंबर एकक्षेत्र के गांव पौपाई निवासी शकीला ने बताया कि उसका निकाह मेरठ निवासी युवक से हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष ने उसके परिजनों से अतिरिक्त दहेज की मांग की, मांग पूरी न होने पर उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया।:::::घटना नंबर दोनगर के मीरा रेती निवासी सीमा ने बताया कि उसका पति आए दिन उसका साथ गाली गलौज करता ...