रामपुर, जून 18 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में विवाहिता ने दहेज की मांग से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में लेकर गए। वहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मडैयान नादरबाग डायमंड रोड निवासी मनोज सैनी का कहना है कि उसकी बहन कुसुम ने शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नसरतनगर निवासी ब्रजेश पाल सिंह के साथ वर्ष 2019 में प्रेम विवाह किया था। जिस कारण ससुराली खुश नहीं थे और दहेज में दस लाख रुपये की मांग करते थे। इंकार करने पर आए दिन बहन के साथ मारपीट करते। कई बार ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। बाद में वह पति के साथ सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में लक्ष्मी...