कन्नौज, मार्च 9 -- कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों द्वारा विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठठिया थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव निवासी एक विवाहिता ने थाना प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति योगेन्द्र, ससुर महेश, जेठ शिवम और सास शकुंतला उस पर लगातार दहेज की मांग को लेकर दबाव बना रहे थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग तीन लाख रुपये नगद और सोने की चेन की मांग कर रहे थे। पीड़िता के अनुसार जब उसने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो सभी ने मिलकर उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि लगभग छह वर्ष पहले उसके परिजनों ने शादी के समय अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.