कन्नौज, जून 6 -- ठठिया संवाददाता। थाना क्षेत्र के पछायपुरवा गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता के साथ लगातार प्रताड़ना और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार पति विवेक कुमार सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य उसे मायके जाने से रोकते थे और आए दिन गाली-गलौज व मारपीट करते थे। हाल ही में जब उसे अपने पिता की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली और वह मायके जाने की बात करने लगी, तो इसी बात को लेकर विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान पति ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की तथा जान से मारने और फांसी लगाकर खत्म करने की धमकी भी दी। सूचना पर पहुंचे पीड़िता के पिता व भाई ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि उनके साथ भी ससुराल पक्ष द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर विवाहिता के जेवर व अ...