हापुड़, जुलाई 7 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने ननदोई पर जबरन अवैध संबंध बनाने का प्रयास करने तथा पति पर भाभी से अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, उसका विवाह 12 फरवरी 2020 को बीबीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुआ था। शादी में परिजनों ने करीब 10 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ की शिकायत करने पर महिला को पीटा आरोप है कि शादी के बाद से ही बुलेट बाइक और पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। साथ ही उसके पित...