मुरादाबाद, मार्च 24 -- थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट व उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मिलक लालुवाला निवासी प्रार्थिनी प्रियंका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब सात माह पहले ग्राम रस्तमपुर तिगरी निवासी शनि के साथ हुई थी। शादी के दौरान उसके परिजनों ने सामर्थ्य अनुसार दान-दहेज व करीब दो लाख रुपये नकद दिए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति शनि, ससुर पप्पू, सास राजकुमारी व जेठ अक्षय दहेज से संतुष्ट नहीं थे और कम दहेज लाने का ताना देते हुए मारपीट करने लगे। पीड़िता का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग उससे लगातार डेढ़ लाख रुपये और एक मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। पीड़िता ने बताया कि 17 मार्च 2026 को आरोपियों ने द...