सीतापुर, फरवरी 1 -- सीतापुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र की विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और पति पर दूसरी महिला को रखने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसको पीटकर बच्चों सहित घर से निकाल दिया है। महिला थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। कोतवाली देहात क्षेत्र के शाह महोली निवासी नजमा बानो के मुताबिक तालगांव के रिखौना निवासी रिजवान से उनका निकाह हुआ था। मायके वालों ने हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले उससे एक लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित करते थे। काफी दिनों तक पीड़िता प्रताड़ना सहती रही। इस बीच उसके दो बेटे और एक बेटी हुई। कुछ उसके पति ने एक महिला को पत्नी के रूप में घर में रख लिया। विरोध करने पर ससुराल वालों ने उसकी पिटाई कर दी। आरोप ...