हरदोई, जुलाई 24 -- हरपालपुर। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को लाठी-डंडों से पीटकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत सात ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम भड़ायल निवासी स्वाती सिंह की शादी चार साल पहले अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीमऊ निवासी अरविंद सिंह से हुई थी। दोनों का दो साल का एक बेटा भी है। आरोप है कि शादी में 20 लाख रुपये का दहेज देने के बावजूद ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज के रूप में कार और पांच लाख की मांग कर रहे थे। रिश्ता न टूटे इसके लिए रिश्तेदारों ने कई बार पंचायत बुलाकर बीच-बचाव का प्रयास भी किया, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग नहीं माने। आरोप है कि बीते नौ जून को पति अरविंद, जेठ अमित, सास विसुन...