रामपुर, मई 7 -- रामपुर। दहेज में दो लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। आए दिन मारपीट करने के बाद उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद मायके आकर पति ने तलाक दे दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाल मस्जिद निवासी अनीसा का कहना है कि उसका निकाह ग्राम चिकना निवासी आसिफ के साथ हुआ था। निकाह के दौरान हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। इसके बाद भी ससुराली खुश नहीं थे और वह लोग बुलेट बाइक और दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। यह भी पढ़ें- विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला,नौ पर केस इंकार करने पर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। एक दिन ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि एक दिन ससुर...