मुरादाबाद, जून 26 -- थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम सिहाली खद्दर निवासी फरजीन पत्नी सद्दीकुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब सात वर्ष पहले उसका निकाह थाना भोजपुर क्षेत्र के ग्राम मिजापुर काशीमपुरदीन निवासी सद्दीकुद्दीन पुत्र हाकम अली से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, ससुर, देवर, देवरानी और ननद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। पीड़िता का आरोप है कि 25 जून की सुबह करीब 10 बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और घर से निकाल ...